फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Efforts underway to set up a waste plant in Ghumarwin; land identified at two locations

Bilaspur News: घुमारवीं में कूड़ा संयंत्र बनाने की कवायद शुरू, दो जगह जमीन चिह्नित

Sat, 24 Oct 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Efforts underway to set up a waste plant in Ghumarwin; land identified at two locations
जगह फाइनल होने और फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन

15 वर्ष पहले स्वीकृत हुआ था एक करोड़ का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में सूखे कूड़े के निस्तारण की स्थायी व्यवस्था बनाने के लिए नगर परिषद ने कूड़ा संयंत्र केंद्र स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए दो स्थानों पर जमीन चिह्नित की गई है। नगर परिषद जल्द ही इनमें से एक स्थान का चयन कर आगामी प्रक्रिया शुरू करेगी। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए वन विभाग से स्वीकृति लेना जरूरी होगा।
करीब 15 वर्ष पहले भी इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन जमीन और अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण संयंत्र का निर्माण नहीं हो पाया। वर्ष 1995 में अस्तित्व में आई नगर परिषद घुमारवीं आज तक शहर से निकलने वाले सूखे कूड़े के निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नहीं बना पाई है। फिलहाल अस्थायी प्रबंधों के सहारे काम चलाया जा रहा है। घुमारवीं में कूड़ा संयंत्र केंद्र बनाने की योजना लंबे समय से लंबित है। पहले स्वीकृत बजट उपलब्ध होने के बावजूद परियोजना का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। अब दो स्थानों पर जमीन चिह्नित होने से प्रक्रिया आगे बढ़ी है। नगर परिषद इनमें से एक स्थान को अंतिम रूप देने के बाद वन विभाग से आवश्यक स्वीकृति लेगी। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


स्थायी व्यवस्था नहीं होने से परेशानी
शहर में सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए उचित स्थान और संयंत्र नहीं होने से नगर परिषद को अस्थायी व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा है। संयंत्र बनने से सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और अस्थायी प्रबंधों पर निर्भरता कम होगी। फिलहाल नगर परिषद का ध्यान जमीन का चयन अंतिम करने और आवश्यक मंजूरियां प्राप्त करने पर है। लंबे समय से लंबित इस परियोजना के आगे बढ़ने से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद कूड़ा संयंत्र केंद्र बनाने को लेकर गंभीर है। इसके लिए दो स्थानों पर जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही इनमें से एक स्थान को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर वन विभाग से स्वीकृति ली जाएगी। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। संयंत्र बनने से शहर में सूखे कूड़े के निस्तारण की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।
-अमित कुमार, अध्यक्ष, नगर परिषद,घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed