{"_id":"6adbb34fabecbe80260a71e5","slug":"employee-organizations-have-welcomed-the-announcement-of-a-five-percent-dearness-allowance-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170533-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा का कर्मचारी संगठनों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा का कर्मचारी संगठनों ने किया स्वागत
विज्ञापन
पेंशनर महासंघ ने भी जताया आभार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने 10 हजार रुपये पे-एरियर देने के फैसले पर जताई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा का बिलासपुर में कर्मचारी संगठनों और पेंशनर महासंघ ने स्वागत किया है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए इसे कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लिया गया निर्णय बताया।
जिला बिलासपुर लिपिक वर्ग कर्मचारी महासंघ के प्रधान प्रशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हित में निर्णय लेकर उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में ऐसे फैसले लिए जाते रहेंगे।
उपायुक्त कार्यालय महासंघ के जिला प्रधान संदीप ठाकुर ने दीपावली के अवसर पर पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भी भविष्य में कर्मचारियों के हित में निर्णय लिए जाने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते के साथ 10 हजार रुपये पे-एरियर देने की घोषणा पर खुशी जाहिर की।
वहीं, हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर महासंघ के राज्य महासचिव हुक्म ठाकुर, जिला अध्यक्ष जगदीश नरेश और राज्य मीडिया प्रभारी कुलदीप गुलेरिया ने पेंशनरों को पांच प्रतिशत महंगाई राहत देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।