फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Five lakh rupees released for Gagal Shikore community building

Bilaspur News: गागल शिकोर सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख रुपये जारी

Fri, 30 Oct 2026 04:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees released for Gagal Shikore community building
बजगा पंचायत के गागल शिकोर में निर्माणाधीन पंचायत का सामुदायिक भवन। संवाद
विकास की बात-
विज्ञापन

सचित्र--
एक साल से धन के अभाव में रुका था निर्माण, अब जल्द शुरू होगा काम
बजगा पंचायत के सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत के गागल शिकोर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। भवन की छत डालने के लिए सांसद सुरेश कश्यप ने सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। धन की कमी के चलते करीब एक वर्ष से रुका निर्माण कार्य अब दोबारा शुरू होगा।
पंचायत ने करीब एक वर्ष पहले पंचायत घर की ऊपरी मंजिल पर सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू किया था। इस पर अब तक लगभग पांच लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। भवन का आकार बड़ा होने के कारण छत डालने के लिए पांच लाख रुपये की अतिरिक्त जरूरत थी। बजट के अभाव में काम रुक गया था। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, सांसद निधि से स्वीकृत राशि विकासखंड कार्यालय पच्छाद और पंचायत को मिल गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। भवन बनने से पंचायत के लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

बजगा पंचायत के प्रधान धनवीर सिंह, उपप्रधान साहुल ठाकुर और वार्ड सदस्य तेजवीर शर्मा, राजेश कुमार, धर्म सिंह ठाकुर व राजेंद्र शर्मा ने राशि उपलब्ध करवाने के लिए सांसद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed