फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ghumarwin police asi suspended headquarters talai

बिलासपुर: घुमारवीं थाने में लापरवाही पर एएसआई पर गिरी थी गाज, अब तलाई बनाया मुख्यालय; जानें पूरा मामला

Sun, 18 Oct 2026 12:10 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 18 Oct 2026 12:10 PM IST
सार

बिलासपुर के घुमारवीं थाने में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और पुलिस नियमों की अवहेलना के मामले में करीब एक माह पहले एक सहायक उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया था। अब उनका मुख्यालय तलाई निर्धारित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान के अनुसार, अनुशासनहीनता के मामलों में पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल समेत अन्य जवानों पर भी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
ghumarwin police asi suspended headquarters talai
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

घुमारवीं थाने में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में करीब एक माह पहले एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित करने की कार्रवाई की गई थी। संबंधित एएसआई का मुख्यालय अब तलाई निर्धारित किया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि घुमारवीं थाने के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और पुलिस नियमों की अवहेलना का मामला सामने आया था। इसके बाद संबंधित एएसआई को निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश दिए गए थे। अब उनका मुख्यालय तलाई तय किया गया है।
विज्ञापन


कांस्टेबल समेत अन्य जवानों पर भी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए इस मामले के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल को भी निलंबित किया गया था। इसके अतिरिक्त एक अन्य जवान के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन विभागीय नियमों के अनुसार करना होगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed