फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ground Inspection for CHC Nitthars New Building

Bilaspur News: सीएचसी नित्थर के नए भवन के लिए भूमि का निरीक्षण, दो बीघा जमीन जरूरी

Fri, 23 Oct 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ground Inspection for CHC Nitthars New Building
पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नित्थर के नए भवन के निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कुल्लू के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण के लिए दो बीघा भूमि का होना अनिवार्य है। इसी के मद्देनजर पंचायत प्रतिनिधियों, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता और नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक जगह को लेकर स्थिति का जायजा लिया गया। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके लिए निर्धारित भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस मौके पर नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य जितेंद्र पाल ठाकुर, नित्थर पंचायत के उपप्रधान कुकू ठाकुर, देहरा पंचायत के उपप्रधान ओमप्रकाश, कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर और उप तहसील नित्थर के कानूनगो सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article