फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   New twist in Shri Naina Devi Temple dispute; priesthood backs the SDM.

Bilaspur News: श्री नयना देवी मंदिर विवाद में नया मोड़, एसडीएम के पक्ष में पुजारी वर्ग

Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
New twist in Shri Naina Devi Temple dispute; priesthood backs the SDM.
आरोपों को बताया बेबुनियाद, उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच का आग्रह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम स्वारघाट और मंदिर के पुजारी के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में अब मंदिर का पुजारी वर्ग एसडीएम के बचाव में उतर आया है। पुजारी वर्ग ने मंदिर न्यास अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए ट्रस्टी प्रदीप शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा।
पुजारी वर्ग के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसडीएम स्वारघाट माता की मुख्य रसोई में नहीं गए थे। उन्होंने रसोई के पास घूम रहे अभिषेक नाम के पुजारी से वहां आने का कारण पूछा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। पुजारी वर्ग ने आरोप लगाया कि इस दौरान एसडीएम के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्य पुजारी प्रभात शर्मा ने भी बयान जारी कर इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, पुजारी महेश शर्मा, अमित शर्मा, चंद्रकांत, रविकांश शर्मा और प्रवेश समेत अन्य ने कहा कि पूरे मामले को गलत तरीके से पेश कर मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में एसडीएम की अगुवाई में मंदिर क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। पुजारी वर्ग ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गुज्जर समाज कल्याण परिषद ने एफआईआर रद्द करने की उठाई मांग
इसी मामले में बीबीएन गुज्जर समाज कल्याण परिषद ने भी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पुजारी अभिषेक के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिषद ने एसडीएम स्वारघाट के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed