फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sahil and Akanksha named best volunteers at NSS camp

Bilaspur News: एनएसएस शिविर में साहिल और आकांक्षा बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Sat, 24 Oct 2026 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sahil and Akanksha named best volunteers at NSS camp
ऋषिकेश स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर स्वयंसेवियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कूल
ऋषिकेश स्कूल में शिविर का समापन, विद्यार्थियों को मर्चेंट नेवी और रक्षा सेवाओं में कॅरिअर की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली और हल्का व्यायाम किया। समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
समारोह में मर्चेंट नेवी में कार्यरत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रमेश्वर शर्मा और उनकी पत्नी रेखा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में सात दिनों तक विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और समर्पण के आधार पर साहिल और आकांक्षा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य स्वयंसेवियों और समूहों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार और अमिता कुमारी ने शिविर की गतिविधियों और उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनएसएस का मूल मंत्र मैं नहीं, बल्कि आप निस्वार्थ सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाता है। विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और सेवाभाव अपनाकर समाज व जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को मर्चेंट नेवी में कॅरिअर के अवसरों, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं और प्रशिक्षण की जानकारी दी। रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा के लिए शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और समर्पण जरूरी हैं। विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर समय रहते तैयारी शुरू करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान, स्कूल स्टाफ और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed