फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanyukt Sangharsh Morcha upset over support for minister's agitation

Bilaspur News: मंत्री के आंदोलन को समर्थन देने पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा नाराज

Sun, 25 Oct 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sanyukt Sangharsh Morcha upset over support for minister's agitation
मुख्यमंत्री से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिमला में यूजीसी के विरोध में हुए आंदोलन में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिरुद्ध राणा के मंच पर पहुंचकर समर्थन जताने पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने नाराजगी जताई है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मामले में कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर मोर्चा ने डमली पंचायत में जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।
डमली पंचायत में मोर्चा की बैठक शशि कौंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के यूथ विंग के प्रधान देवराज ने कहा कि शिमला में हुए आंदोलन के दौरान कुछ नेताओं पर अराजकता फैलाने और पुलिस अधिकारियों की वर्दी फाड़ने के आरोप लगे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार के मंत्री का उसी दल के मंच पर पहुंचकर समर्थन जताना चिंताजनक है।
विज्ञापन

देवराज ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने में विफल रहती है तो संयुक्त संघर्ष मोर्चा संवैधानिक तरीके से सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मोर्चा के जिला महासचिव आचार्य नंद लाल, हेमराज, अमृत लाल, शशि कौंडल, रमाकांत और देवू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed