फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SDM Raj Kumar inspected the Namhol Patwar Circle.

Bilaspur News: एसडीएम राज कुमार ने नम्होल पटवार सर्कल का किया निरीक्षण

Sun, 25 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
SDM Raj Kumar inspected the Namhol Patwar Circle.
नम्होल पटवार सर्कल पहुंचे एसडीएम सदर राज कुमार लोगों से बातचीत करते हुए। स्रोत: डीपीआर
राजस्व रिकॉर्ड की जांच कर लोगों से की बातचीत, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसडीएम सदर राज कुमार ने शनिवार को नम्होल पटवार सर्कल का निरीक्षण कर राजस्व विभाग के कार्यों और रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान उन्होंने पटवार सर्कल में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने राजस्व रिकॉर्ड का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें राजस्व संबंधी कार्य करवाने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी जाना कि उनके कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किए जा रहे हैं या नहीं। एसडीएम राज कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से संबंधित सेवाओं का लाभ लोगों को समय पर उपलब्ध करवाया जाए। लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम लोगों से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों के साथ उचित व्यवहार करें और उनके कार्यों को पारदर्शिता और नियमानुसार पूरा करें। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और विभागीय कार्यों में आवश्यक तत्परता बरतने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता और सुगमता से उपलब्ध करवाना है। इसके लिए विभागीय कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed