{"_id":"6a98158206d6fb8a05082f74","slug":"school-won-in-sports-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166848-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैडमिंटन में कपाहड़ा ने सुन्हाणी, तलाई ने घंडीर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैडमिंटन में कपाहड़ा ने सुन्हाणी, तलाई ने घंडीर को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाई स्कूल में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में बुधवार को बरठीं जोन की अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 14 स्कूलों से 228 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा, शिक्षकों, खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की असली पहचान नशे से नहीं, बल्कि खेल के मैदान में उनके प्रदर्शन से होनी चाहिए। खेल प्रभारी संजय कौशल ने बताया कि पहले दिन वॉलीबाल में बरठीं स्कूल ने घंडीर को 2-1 से मात दी। बैडमिंटन में कपाहड़ा ने सुन्हाणी, तलाई ने घंडीर, बरठीं ने कोसरियां और नघ्यार ने बड़गांव को हराया। इस अवसर राम लाल संधू, मानेंद्र सिंह चंदेल, अशोक कौशल, सरदीप भारद्वाज, पवन भारद्वाज, मृदुला बनियाल, सुरेश कुमार, हरिदत्त शर्मा, कैप्टन योगिंद्र, कैप्टन अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।