फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   workshop in bilaspur

Bilaspur News: जीवन कौशल पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

Wed, 02 Sep 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
workshop in bilaspur
बिलासपुर। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सहयोग से भारती एयरटेल फाउंडेशन ने बिलासपुर में माइंडफुलनेस आधारित जीवन कौशल पाठ्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला में जिले के छह खंडों से 12 रिसोर्स पर्सन, छह सहभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, छह शिक्षक और छह खंडों के खंड परियोजना अधिकारी (बीपीओ) भाग ले रहे हैं। यह प्रतिभागी आगामी समय में छठी से 12 कक्षा तक के विद्यार्थियों को माइंडफुलनेस और जीवन कौशल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, ताकि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और समग्र व्यक्तित्व विकास में सुधार हो सके। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से आवश्यक तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोगिता प्रदान की जा रही है। इस कार्यशाला का शुभारंभ जिला उप निदेशक उच्च शिक्षा नरेश कुमारी, उप निदेशक स्कूल गुणवत्ता शिक्षा एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर दिग्विजय मल्होत्रा, मीडिया प्रभारी चंद्रकांत भारद्वाज, भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से भूपेंद्र सिंह, विजय तिवारी, संदीप गुप्ता, सोहन लाल, सैमुअल मेसी, प्रशांत पराशर, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed