फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teach disaster preparedness methods to ITI students.

Bilaspur News: आईटीआई विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके

Sun, 25 Oct 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teach disaster preparedness methods to ITI students.
संतोषी प्राइवेट आईटीआई में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अभ्यास करते हुए प्रशिक्षु व अन्य। स्रो
एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप, बाढ़ और प्राथमिक उपचार की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संतोषी प्राइवेट आईटीआई दकड़ी चौक घुमारवीं में 14वीं एनडीआरएफ बटालियन सलापड़ की ओर से आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान बचाव और सुरक्षा के तरीके बताए। टीम ने भूकंप, बाढ़ और सड़क दुर्घटनाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और आपात स्थिति में जरूरतमंदों की मदद करने की जानकारी दी। इस दौरान बचाव और राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने के लिए प्रेरित किया गया।

संतोषी शिक्षा समिति के चेयरमैन अमरनाथ शर्मा, आईटीआई के प्रबंधक अतुल शर्मा और प्रधानाचार्य ओपी शर्मा ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान आपात परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। संस्थान ने एनडीआरएफ की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed