{"_id":"6ae4edb2f4d89c828d0d30b9","slug":"testing-for-vitamin-d-3-b-12-and-thyroid-has-begun-at-the-civil-hospital-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bpr1012-170939-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सिविल अस्पताल घुमारवीं में शुरू हुई विटामिन डी-3, बी-12 और थायराइड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सिविल अस्पताल घुमारवीं में शुरू हुई विटामिन डी-3, बी-12 और थायराइड की जांच
विज्ञापन
आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से किडनी, लिवर और हृदय संबंधी जांच की भी मिलेगी सुविधा
निजी लैब के मुकाबले कम दरों पर मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीजों को अब विटामिन डी-3, विटामिन बी-12 और थायराइड सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा किडनी, लिवर और हृदय से संबंधित विभिन्न जांचें भी अस्पताल की प्रयोगशाला में करवाई जा सकेंगी। इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में महंगे दाम चुकाने से राहत मिलेगी।
अस्पताल में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान योजना के तहत आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन स्थापित की गई है। इसी मशीन के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जांचें की जा रही हैं। खास बात यह है कि महंगी जांचें अब अस्पताल में कम दरों पर उपलब्ध होंगी। इससे आम लोगों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा। पात्र बीपीएल परिवारों को कुछ जांचें निशुल्क करवाने की सुविधा भी दी जा रही है।
चिकित्सकों की ओर से अकसर मरीजों को विटामिन डी-3 और बी-12 की कमी का पता लगाने के लिए जांच करवाने की सलाह दी जाती है। वहीं, थायराइड की समस्या की पहचान और उपचार की निगरानी के लिए भी नियमित जांच जरूरी होती है। पहले इन जांचों के लिए मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं पर निर्भर रहना पड़ता था। अब अस्पताल में ही सुविधा मिलने से मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेंगे।
विज्ञापन
आधुनिक मशीन की उपलब्धता से अस्पताल की प्रयोगशाला में प्रतिदिन करीब 1400 से 1500 जांचें करने में मदद मिल रही है। इससे मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाना भी आसान हुआ है। आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा मिलने के बाद अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और जांच सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। इसका लाभ घुमारवीं सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को मिल रहा है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में घुमारवीं सिविल अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के तहत आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन उपलब्ध करवाई गई है। इससे लोगों को अब इन महत्वपूर्ण जांचों के लिए निजी प्रयोगशालाओं में अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।