{"_id":"6adb41a26a0b7755050cbe13","slug":"the-thrill-of-the-bushahr-volleyball-league-bilaspur-news-c-178-1-ssml1032-173143-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बुशहर वॉलीबॉल लीग का रोमांच 29 से, आठ टीमें लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बुशहर वॉलीबॉल लीग का रोमांच 29 से, आठ टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन
. विजेता को 51 हजार और उप विजेता को मिलेगा 31 हजार का नकद पुरस्कार
. अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर होगी तीन दिवसीय प्रतियोगिता
. शिमला, कुल्लू और किन्नौर के 177 खिलाडिय़ों ने कराया पंजीकरण
. ऑक्शन प्रक्रिया के बाद आठ टीमों के लिए 96 खिलाडिय़ों का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर में 29 से 31 अक्तूबर तक बुशहर वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग लेंगी। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी और रामपुर वॉलीबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले के कुल 177 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया था। रामपुर के पाटबंगला मैदान में मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के उभरते हुए और नाम कमा चुके खिलाड़ी भाग लेंगे। हर वर्ष प्रशासन के सहयोग से वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता को 31 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए टीमों के गठन के लिए शुक्रवार को रामपुर में खिलाड़ियों की ऑक्शन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान पंजीकृत खिलाड़ियों में से चयन प्रक्रिया के माध्यम से आठ टीमों के लिए कुल 96 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अब चयनित खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। बुशहर वॉलीबॉल लीग का आयोजन अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के खेल कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में तीन जिलों के खिलाड़ियों की भागीदारी से मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है। 29 अक्तूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता का समापन 31 अक्तूबर को होगा। रामपुर वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष यशविंदर सिंह ठाकुर, फाउंडर विनोज नेगी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से रामपुर, कुमारसैन, निरमंड, आनी और किन्नौर जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों खासकर खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि वे इस प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इस मौके पर विकास कंवर, राकेश साहनी, रवि चौहान, आशु ठाकुर, हैप्पी सहित अन्य मौजूद रहे।