फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Young woman traveling on a bus arrested with 58 grams of 'Chitta' (synthetic drug).

Bilaspur News: बस में सफर कर रही युवती 58 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young woman traveling on a bus arrested with 58 grams of 'Chitta' (synthetic drug).
फोरलेन पर बलोह के पास बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम को मिली कामयाबी
विज्ञापन

अमृतसर के कोटखालसा की रहने वाली है युवती, घुमारवीं थाने में मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवती को 58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। युवती के खिलाफ घुमारवीं थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम फोरलेन पर बलोह के नजदीक लिंक मार्ग मल्यावर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बस को जांच के लिए रुकवाया। बस में सवार यात्रियों की जांच के दौरान पुलिस की नजर एक युवती पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती की पहचान अमृतसर (पंजाब) के कोटखालसा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद अब पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस तक पहुंचाया जाना था। इसके लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन


कोट
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं नशे के कारोबार की सूचना हो तो उसकी जानकारी पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed