फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Assembly Speaker visits landslide-affected areas.

Chamba News: विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Mon, 27 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker visits landslide-affected areas.
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात हलके के भूस्खलन प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने पातका-डलहौजी सड़क मार्ग पर गाहर दा घटु और नूरपुर सांझी-नाला-लाहडू-तुन्नुहट्टी मार्ग पर टिक्कर गला घार सहित कई अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने भारी वर्षा के कारण बाधित सड़क मार्गों की त्वरित बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 21 व 22 जुलाई की भारी बारिश से टिक्कर गला घार में लगभग 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


विस अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचपी डीआरआरपी के अंतर्गत पनियाला, टिक्कर गला के अतिरिक्त शाहपुर-सिंहुता-चुवारी मार्ग में विभिन्न भूस्खलन प्रभावित स्थानों में भूस्खलन की स्थायी रोकथाम के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनने के उपरांत संबंधित विभागीय अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर तथा खंड विकास अधिकारी अनिल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed