फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ban on taking photos or recording videos without permission at the medical college.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में बिना अनुमति के फोटो खींचने, वीडियो बनाने पर रोक

Wed, 23 Sep 2026 10:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
Ban on taking photos or recording videos without permission at the medical college.
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अब बिना अनुमति अस्पताल के भीतर फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

प्रबंधन ने निजी सुरक्षा कर्मियों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने और बिना अनुमति फोटो खींचने और वीडियो बनाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रबंधन के अनुसार पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पेज चलाने वाले लोग उन वार्डों में जाकर वीडियोग्राफी कर रहे थे, जहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। कुछ दिन पहले एक महिला और पुरुष की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला मरीज ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बिना अनुमति मरीज या अस्पताल की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं की जा सकती। किसी को कोई शिकायत या आपत्ति है तो वह प्रबंधन के पास आकर उसका समाधान करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed