फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers in the district will be able to sow wheat seeds not only from their own state but also from other states.

Chamba News: प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों का गेहूं का बीज भी बो सकेंगे जिले के किसान

Wed, 23 Sep 2026 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers in the district will be able to sow wheat seeds not only from their own state but also from other states.
चंबा। जिले के किसान इस बार हिमाचल के साथ अन्य राज्यों में उत्पादित गेहूं का प्रमाणित बीज भी खेतों में बो सकेंगे। कृषि विभाग ने गेहूं सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

फील्ड कर्मचारियों से दो दिन के भीतर बीज की मांग मांगी गई है, ताकि बिजाई से पहले किसानों को पर्याप्त बीज उपलब्ध करवाया जा सके।
पिछले वर्ष जिले में गेहूं बीज की मांग करीब 2182 क्विंटल रही थी। इस बार किसानों की रुचि और मांग बढ़ने के आसार हैं। विभाग मांग के आधार पर संबंधित एजेंसियों से बीज मंगवाएगा और किसानों को निर्धारित अनुदानित दरों पर उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों में उत्पादित प्रमाणित बीज भी मांग और उपलब्धता के आधार पर मुहैया करवाया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि गेहूं की बिजाई शुरू होने से पहले किसानों को बीज मिल जाए, ताकि उन्हें अंतिम समय में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड कर्मचारियों से दो दिन में गेहूं बीज की डिमांड मांगी गई है। मांग के आधार पर बीज मंगवाया जाएगा। हिमाचल के साथ बाहरी राज्यों में उत्पादित गेहूं का प्रमाणित बीज भी किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। -डॉ. भूपेंद्र, उपनिदेशक, कृषि विभाग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed