{"_id":"6adce3468e5f4c15d80a1d6b","slug":"branding-of-local-products-and-tourism-will-boost-income-kavindra-chamba-news-c-88-1-cmb1003-200963-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, पर्यटन से बढ़ेगी आय : कविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, पर्यटन से बढ़ेगी आय : कविंद्र
Sat, 24 Oct 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नौकरी की तलाश करने के बजाय युवा रोजगार देने वाले बनें और स्थानीय संसाधनों को आजीविका का आधार बनाएं। यह संदेश राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शनिवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित आत्मनिर्भर भारत-थर्ड डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो-2026 के दूसरे दिन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन, बागवानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। इनका सही इस्तेमाल दूरदराज के क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि होमस्टे, धार्मिक, सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल विपणन पर ध्यान देना जरूरी है। विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को भी प्राथमिकता देनी होगी। कार्यक्रम में लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी मौजूद रहीं। दोनों ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया और विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया।
--
चंबा को विकास की मिसाल बनाने का लक्ष्य : डॉ. भारद्वाज
आत्मनिर्भर भारत-थर्ड डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो-2026 कार्यक्रम की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा के सांसद एवं एक्सपो के संरक्षक डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य चंबा को आकांक्षी जिले से प्रेरणादायी जिला बनाना है, ताकि यहां का विकास दूसरे क्षेत्रों के लिए उदाहरण बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए आविष्कार संस्था के सहयोग से आयोजित एक्सपो में केंद्र के करीब 20 मंत्रालयों और विभागों के अलावा हिमाचल और मध्य प्रदेश सरकार ने भी स्टॉल लगाए हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल, रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना है। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंसराज, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।