{"_id":"6adce4de852d57e8ff04d73f","slug":"ladakh-s-super-fruit-sea-buckthorn-takes-center-stage-at-the-red-cross-fair-chamba-news-c-88-1-cmb1002-200920-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रेडक्रॉस मेले में छाया लद्दाख का सुपर फ्रूट सिबकथोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रेडक्रॉस मेले में छाया लद्दाख का सुपर फ्रूट सिबकथोन
Sat, 24 Oct 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लद्दाख और लाहौल-स्पीति की ठंडी वादियों में मिलने वाला सिबकथोन चंबा के रेडक्रॉस मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पांगी की अनुराधा पहली बार इस फल से तैयार उत्पादों को लेकर मेले में पहुंची हैं। उनके स्टॉल पर सिबकथोन का जूस और जैम उपलब्ध है। खास स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण लोग इनके बारे में जानकारी लेने में रुचि दिखा रहे हैं।
अनुराधा ने बताया कि वह लद्दाख से सिबकथोन लाकर इसके उत्पाद तैयार करवाती हैं और ऑनलाइन माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाती हैं। चंबा के रेडक्रॉस मेले में पहली बार उन्होंने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है, ताकि स्थानीय लोग भी इस खास फल और इससे बनने वाले उत्पादों से परिचित हो सकें।
सिबकथोन में विटामिन सी सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मेले में इसके जूस की 500 मिलीलीटर की बोतल 800 रुपये में उपलब्ध है। अनुराधा को उम्मीद है कि प्रदर्शनी के माध्यम से उनके उत्पादों को नए ग्राहक मिलेंगे और सिबकथोन के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी।