फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu Overnight Stay Teacher Ravindra House Sutkar Chamba

सीएम सुक्खू चंबा दौरा: शिक्षक रविंद्र के घर रात बिताएंगे मुख्यमंत्री, चंबा के पारंपरिक पकवानों से सजेगी थाली

Thu, 22 Oct 2026 09:57 AM IST
Ankesh Dogra सुभाष कुमार अग्निहोत्री, चंबा।
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 22 Oct 2026 09:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चंबा के होली क्षेत्र के सुटकर गांव में शिक्षक रविंद्र कुमार के घर रात बिताएंगे। उनके स्वागत के लिए चिणे दे चावल, गुच्छी रा मदरा, कोदरे री रोटी, भुटुरु और देशी घी सहित पारंपरिक हिमाचली व्यंजन तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर परिवार और ग्रामीणों में उत्साह है।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu Overnight Stay Teacher Ravindra House Sutkar Chamba
होली के सुटकर स्थित शिक्षक का मकान यहीं पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रात्रि विश्राम करेंगे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रस्तावित प्रवास चंबा जिले के होली क्षेत्र स्थित सुटकर गांव के एक परिवार के लिए खास अवसर बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री गांव निवासी शिक्षक रविंद्र कुमार, पुत्र विद्याघर, के घर रात बिताएंगे। रविंद्र कुमार वर्तमान में मिडल स्कूल कुलेठ में तैनात हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर परिवार और ग्रामीणों में उत्साह है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए परिवार चंबा की पारंपरिक खानपान संस्कृति के अनुरूप विशेष व्यंजन तैयार करने की तैयारी में जुटा है। रात्रिभोज में स्थानीय पकवानों के माध्यम से मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समृद्ध खानपान परंपरा का स्वाद चखाया जाएगा।

विज्ञापन


चिणे दे चावल और गुच्छी रा मदरा से सजेगी थाली
मुख्यमंत्री के रात्रिभोज में देशी चिणे दे चावल, गुच्छी रा मदरा, कोदरे री रोटी, भुटुरु, देशी शहद और देशी घी शामिल रहेंगे। इसके अलावा माह की बड़ियां, राजमाह और देशी लस्सी से तैयार कड़ी भी परोसने की तैयारी है। स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक विधि से तैयार किए जाने वाले ये व्यंजन चंबा की खानपान विरासत की झलक पेश करेंगे। परिवार का प्रयास है कि मुख्यमंत्री को क्षेत्र के पारंपरिक स्वाद और स्थानीय संस्कृति से रूबरू करवाया जाए।
विज्ञापन


सुबह पहाड़ी नाश्ते से होगा स्वागत
मुख्यमंत्री के अगले दिन के नाश्ते के लिए भी विशेष तैयारी की जा रही है। नाश्ते में चपाती, दही, मिक्स वेज और चटनी परोसने की योजना है। पारंपरिक और सादे पहाड़ी नाश्ते के साथ सुबह की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री की मेजबानी को लेकर परिवार उत्साहित
शिक्षक रविंद्र कुमार की पत्नी का नाम सरोज शर्मा है। उनकी बेटी प्रियांशी शर्मा एकलव्य विद्यालय होली में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं, जबकि बेटा विरांश शर्मा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में पढ़ाई कर रहा है। परिवार के लिए मुख्यमंत्री की मेजबानी करना विशेष अवसर है। रविंद्र कुमार और उनके परिवार ने इसे सौभाग्य की बात बताया है। मुख्यमंत्री का उनके घर आना पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

सुटकर गांव को मिलेगी विशेष पहचान
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर गांव के लोगों में भी उत्साह है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस दौरे से सुटकर गांव को विशेष पहचान मिलेगी। यह प्रवास स्थानीय आतिथ्य सत्कार और हिमाचली संस्कृति की झलक पेश करेगा। शिक्षक रविंद्र कुमार मुख्यमंत्री को पारंपरिक हिमाचली परिधान चोला भेंट करने पर भी विचार कर रहे हैं। इससे मुख्यमंत्री के स्वागत में स्थानीय परंपराओं और संस्कृति का रंग और गहरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed