{"_id":"6a66427a5af6b6ce210f0e85","slug":"cow-dies-in-bear-attack-chamba-news-c-88-1-ssml1004-191194-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भालू के हमले में गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भालू के हमले में गाय की मौत
Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की रेई पंचायत में जंगली भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को बुम्बल जंगल में घास चर रही एक गाय पर भालू ने हमला कर दिया।
भालू के हमले से गाय की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गाय जंगल में चर रही थी। झाड़ियों से निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने तक भालू जंगल की ओर भाग गया। तब तक गाय दम तोड़ चुकी थी। विजय कुमार, अशोक कुमार, अमित कुमार, दलीप सिंह ने कहा कि कुछ समय से क्षेत्र में जंगली भालुओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इससे लोगों और मवेशियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने तथा भालू के बढ़ते आतंक पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। संवाद
--