{"_id":"6a91be32afc1335c60033c6f","slug":"affection-bound-in-threads-love-resonating-in-prayers-chamba-news-c-88-1-cmb1003-194721-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धागों में बंधा स्नेह, दुआओं में गूंजा प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धागों में बंधा स्नेह, दुआओं में गूंजा प्यार
Fri, 28 Aug 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा में रक्षाबंधन को लेकर भाईयों की कलाई में राखी बांधती बहन।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रक्षाबंधन पर पहली बार छुट्टी मिलने से दोगुना हुआ त्योहार का उल्लास
पहली बार भाई-बहन दोनों को मिली सरकारी छुट्टी, दूरदराज से पहुंचे परिजनों के खिले
तिलक कर बांधी रेशमी डोर, भाइयों ने उपहारों के साथ दिया जीवनभर साथ निभाने का वचन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाई-बहन के असीम प्रेम और भरोसे का महापर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समूचे जिले में उत्साह, उमंग और अपनत्व के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले भर के घरों में पर्व की रस्मों को लेकर खास चहल-पहल देखने को मिली।
इस बार रक्षाबंधन पर खुशियों का रंग तब और गहरा हो गया, जब पहली बार कामकाजी भाइयों को भी रक्षाबंधन की आधिकारिक छुट्टी मिली। इस सहूलियत के चलते व्यस्त जीवनशैली से दूर भाइयों ने परिवार के बीच रहकर बहनों संग पर्व का आनंद लिया।
सुबह से ही पारंपरिक परिधानों में सजी बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों का कुमकुम और अक्षत से तिलक किया। कलाई पर मंगल कामनाओं की रेशमी डोर बांधते हुए बहनों ने भाइयों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। बदले में भाइयों ने भी बहनों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें मनपसंद उपहार भेंट किए और जीवन के हर मोड़ पर संबल बनने का वचन दिया।
विज्ञापन
त्योहार के चलते चंबा के मुख्य बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की खासी भीड़ देखी गई। मिठाई की दुकानों पर घेवर, काजू कतली और अन्य पकवानों की भारी मांग रही तो वहीं राखियों की स्टालों पर आखिरी वक्त तक खरीदारी चलती रही। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं जिससे पारिवारिक मिलन का यह अवसर और यादगार बन गया। सोशल मीडिया पर भी दिनभर शुभकामना संदेशों और तस्वीरों का सिलसिला जारी रहा जिसने पर्व के उत्साह को चौगुना कर दिया।
--