Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie Bar Association expresses objection to fourfold hike in stamp duty

Chamba News: स्टांप शुल्क में चार गुना बढ़ोतरी पर बार एसोसिएशन डलहौजी ने जताई आपत्ति

Mon, 02 Nov 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie Bar Association expresses objection to fourfold hike in stamp duty
स्टांप शुल्क में चार गुना बढ़ोतरी पर बार एसोसिएशन डलहौजी ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

सरकार से फैसला वापस लेने या संशोधन कर आम लोगों को राहत देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से स्टांप शुल्क में की गई चार गुना वृद्धि का बार एसोसिएशन डलहौजी ने विरोध किया है। अध्यक्ष बीएस ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने इस फैसले को आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
सदस्यों ने कहा कि शुल्क में बढ़ोतरी से शपथपत्र, समझौते, मुख्तारनामा और बंधक विलेख सहित विभिन्न कानूनी दस्तावेज तैयार करवाना महंगा हो जाएगा। इसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ेगा। पहले से महंगाई का सामना कर रहे परिवारों के लिए जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कार्यों पर अतिरिक्त खर्च करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से स्टांप शुल्क में की गई वृद्धि वापस लेने या उसमें उचित संशोधन करने का आग्रह किया गया। अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने कहा कि सरकार को आम जनता की आर्थिक स्थिति और कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए जनहित में फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed