{"_id":"6aef4e03d22bcd8158022a67","slug":"the-dig-presented-a-letter-of-appreciation-to-pradeep-from-churah-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202354-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीआईजी ने चुराह के प्रदीप को प्रशंसा पत्र देकर नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीआईजी ने चुराह के प्रदीप को प्रशंसा पत्र देकर नवाजा
Sat, 07 Nov 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करतेचुराह के प्रदीप शर्मा। जागरूक पाठक
चंबा में आयोजित पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सराहनीय सेवाएं देने के लिए मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के लेसवी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंबा में आयोजित पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान सराहनीय सेवाएं देने पर उत्तरी रेंज धर्मशाला की पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सौम्या सांबशिवन (आईपीएस) ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रदीप कुमार शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागला में शारीरिक शिक्षा शिक्षक (डीपीई) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दो से छह नवंबर तक चंबा में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) टीम के सदस्य के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने अभ्यर्थियों की दौड़, कूद सहित अन्य शारीरिक परीक्षणों के संचालन, निगरानी और मूल्यांकन की जिम्मेदारी संभाली। भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रदीप शर्मा ने तकनीकी दक्षता, बेहतर समन्वय और सटीक माप के साथ अपनी भूमिका निभाई। साथ ही पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में भी अहम योगदान दिया। छह नवंबर 2026 को जारी प्रशंसा पत्र में डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदीप शर्मा के सक्रिय सहयोग, जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण से पुलिस भर्ती प्रक्रिया को सुचारू, व्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने में मदद मिली।