सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lives at stake, forest workers fight fire to save the burning forest

Chamba News: दांव पर जान, दहकते जंगल को बचाने आग से लड़ रहे वन कर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Lives at stake, forest workers fight fire to save the burning forest
मंगला के पास जंगल में भड़की आग को बुझाने में डटा वन रक्षक। संवाद।
विज्ञापन
लाइव
Trending Videos

----
जिले के घने जंगल इन दिनों किसी शांत हरियाली की कहानी नहीं, बल्कि दहकती लपटों की बेचैन दास्तां बन चुके हैं। पेड़ों की फुसफुसाहट अब धुएं में खो गई है। हवा में बस जलती हुई वन संपदा की कराह तैर रही है। कहीं झाड़ियों की आड़ में आग सरक रही है तो कहीं वर्दीधारी वनकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना राख होते जंगल को बचाने की जंग लड़ रहे हैं। यह सिर्फ आग नहीं, बल्कि प्रकृति और लापरवाही के बीच चल रही एक ऐसी लड़ाई है जिसका हर पल चंबा के भविष्य पर सवाल छोड़ रहा है।
----
दांव पर जान... दहकते जंगल को
बचाने आग से लड़ रहे वन कर्मी
चंबा के जंगलों में पिछले कई दिनों से भड़की भयंकर आग, नहीं लग पा रहा विराम
हाथ में झाड़ियों के लट्ठ लेकर आग को बुझाने के लिए डटे नजर आए कर्मचारी
अज्ञात लोग जंगल में भड़का रहे आग, वन विभाग चाहकर भी नहीं कर पा रहा कार्रवाई
-------

प्रवीण कुमार
चंबा। दिन : वीरवार, समय : सुबह 11 बजे, स्थान : चंबा वन मंडल के दायरे में आने वाला मंगला का जंगल। वन विभाग के कर्मचारी जंगल में भड़की भयंकर आग को नंगे हाथों से झाड़ियों के लट्ठा पकड़कर बुझाने में जुटे हैं। उनकी सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। अपनी ड्यूटी निभाने के लिए वन रक्षक और अन्य कर्मी आग से जंग लड़ रहे हैं। 11:15 बजे मंगला से थोड़ी आगे टपूण मार्ग पर जंगल में भयंकर आग भड़की नजर आई। जंगल में थोड़ा भीतर वन कर्मी वर्दी पहनकर आग बुझाते नजर आए। उनसे पूछा गया कि वे आग बुझाने के लिए इतना खतरा क्यों उठा रहे हैं तो जवाब दिया कि इन्हीं जंगलों की रखवाली के लिए सरकार और विभाग ने उन्हें नौकरी पर रखा है। वे अपना फर्ज निभा रहे हैं। दोपहर 12 बजे भड़ियांकोठी के साथ लगते जंगल से भयंकर लपटें उठ रही थीं। इन लपटों के बीच में वन कर्मचारी आग बुझाने में लगे हैं। वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिन से यहां बार-बार आग लग रही है। वन कर्मचारी आग बुझा जाते हैं तो अज्ञात लोग फिर आग लगा देते हैं। 12:15 बजे एक बुजुर्ग प्रकाश चंद पहुंचे। उन्होंने जंगल में लगी आग को देखकर काफी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस आग में न जाने कितने बेजुबान राख हो गए होंगे। कितने पक्षियों के घर उजड़ गए। शाम सवा तीन बजे आसमान से बरसी बारिश के बूंदों ने कुछ हद तक जंगल की आग को बुझाने में मदद की लेकिन पूरी तरह आग फिर भी नहीं बुझ पाई
विज्ञापन
विज्ञापन


--मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वन कर्मचारी दिन रात जुटे हैं। जो अज्ञात लोग आग भड़का रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed