फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   manimahesh dal lake freezing six inch snow shivling

हिमाचल: 13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी, रास्ता भी बर्फ से ढका; श्रद्धालुओं की राह कठिन

Sun, 25 Oct 2026 12:30 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 25 Oct 2026 12:30 PM IST
सार

चंबा जिले के भरमौर में स्थित पवित्र मणिमहेश डल झील का बड़ा हिस्सा जमने लगा है। झील के किनारे स्थित चतुर्मुखी शिवलिंग पर करीब छह इंच बर्फ जम गई है।

विज्ञापन
manimahesh dal lake freezing six inch snow shivling
बर्फ से जमी डल झील। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र मणिमहेश डल झील जमने लगी है। झील का बड़ा हिस्सा जम चुका है, जबकि किनारे स्थित चतुर्मुखी शिवलिंग पर करीब छह इंच बर्फ जम गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के बीच कैलाश यात्रा का मार्ग भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को डल झील पहुंचे संवाद न्यूज एजेंसी के प्रतिनिधि ने वहां बर्फ से ढके शिवलिंग और जमती झील का नजारा देखा। इस बार यात्रा के दौरान क्षेत्र में पांच से छह बार बर्फबारी हो चुकी है। ग्लेशियर पॉइंट से डल झील तक करीब दो किलोमीटर रास्ता बर्फ से ढका हुआ है। श्रद्धालुओं को इस हिस्से में बर्फ पर पैदल चलकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। फिसलन, कड़ाके की ठंड और मौसम में अचानक बदलाव से यात्रा के दौरान मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


Trending Videos

बर्फ के बीच भी दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए मणिमहेश पहुंच रहे हैं। हड़सर से डल झील तक करीब 13 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर धन्छौ में दो अस्थायी दुकानें अभी भी खुली हैं। इनके दीपावली के बाद तक खुले रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में बर्फ से ढके रास्तों पर आगे बढ़ना जोखिम भरा हो सकता है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

राधाष्टमी के बाद यात्रा में सावधानी जरूरी
राधाष्टमी के बाद मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवधि में बर्फबारी, फिसलन और गिरते तापमान के कारण यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। श्रद्धालुओं को निकलने से पहले मौसम की स्थिति और प्रशासन के निर्देशों की जानकारी लेनी चाहिए। आस्था के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। बर्फ से ढके रास्ते पर परिस्थितियों का आकलन किए बिना आगे बढ़ने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed