फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Opportunity for 100 youths to become security guards.

Chamba News: सौ युवाओं को सुरक्षा गार्ड बनने का मौका

Wed, 02 Sep 2026 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 02 Sep 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for 100 youths to become security guards.
चंबा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका आया है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर के लिए सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर 7 से 11 सितंबर तक कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17 हजार से 24 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य लाभ दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक और आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी। अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा। सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
यहां होंगे इंटरव्यू
7 सितंबर : उप रोजगार कार्यालय भरमौर
8 सितंबर : जिला रोजगार कार्यालय चंबा
9 सितंबर : उप रोजगार कार्यालय डलहौजी
10 सितंबर: उप रोजगार कार्यालय सुंडला
11 सितंबर : उप रोजगार कार्यालय तीसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed