{"_id":"6ae37bcc3fb048155502fd0a","slug":"pathania-set-out-to-review-preparations-for-the-chief-ministers-visit-chamba-news-c-88-1-ssml1004-201473-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने निकले पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने निकले पठानिया
Thu, 29 Oct 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भटियात के चलामा में निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।स्रोत प्रशास
चलामा, घटासनी और बकलोह का किया दौरा, अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी/नैनीखड्ड (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चलामा, घटासनी और बकलोह का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। दौरे के दौरान पठानिया ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर राज्य वन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य चेला कृष्ण चंद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क, एसडीएम मनीष सोनी, डीएसपी शेर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह, विद्युत विभाग के अधिकारी राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी और पंकज राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद