Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sacred langur sightings four new forests pangi chamba himachal

हिमाचल: चंबा के पांगी के चार और जंगलों में दिखे दुर्लभ सेक्रेड लंगूर, घाटी में 100 के करीब पहुंची आबादी

Tue, 10 Nov 2026 10:46 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 10 Nov 2026 10:46 AM IST
सार

चंबा की पांगी घाटी में दुर्लभ सेक्रेड लंगूरों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। अब धरवास, प्रेग्रां, पुंटो और पुर्थी के जंगलों में इनके झुंड दिखाई दिए हैं। वन विभाग के अनुसार घाटी में इनकी संख्या करीब 100 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
sacred langur sightings four new forests pangi chamba himachal
पांगी के 4 नए जंगलों में दिखे सेक्रेड लंगूर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 जनजातीय क्षेत्र पांगी के जंगल दुर्लभ और विलुप्तप्राय सेक्रेड लंगूरों के लिए सुरक्षित आवास के रूप में उभर रहे हैं। घाटी में इनकी मौजूदगी लगातार नए क्षेत्रों में दर्ज हो रही है। अप्रैल में किलाड़ के समीप पांच से सात सेक्रेड लंगूर दिखाई दिए थे। अब धरवास, प्रेग्रां, पुंटो और पुर्थी के जंगलों में भी इनके झुंड देखे गए हैं।

विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारियों ने नियमित गश्त के दौरान संबंधित बीटों में इन लंगूरों की तस्वीरें कैमरों में कैद की हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक पांगी घाटी में इनकी आबादी अब करीब 100 तक पहुंच गई है। यह क्षेत्र में इस दुर्लभ वन्यजीव के संरक्षण के लिहाज से उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की भागीदारी से संरक्षण को मिल रही मजबूती
सेक्रेड लंगूर को स्थानीय स्तर पर पवित्र माना जाता है। वन विभाग के साथ स्थानीय लोग भी इनके संरक्षण में सहयोग कर रहे हैं। प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा और लोगों की जागरूकता से इनकी मौजूदगी वाले क्षेत्रों में संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस दुर्लभ वन्यजीव की बढ़ती मौजूदगी भविष्य में पांगी घाटी में वन्यजीव पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ा सकती है। हालांकि, इसके लिए इनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा और पर्यटन गतिविधियों का संतुलित प्रबंधन जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विलुप्तप्राय श्रेणी में शामिल है यह प्रजाति
अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने सेक्रेड लंगूर को विलुप्तप्राय श्रेणी में रखा है। यह पेड़ों पर रहने वाला और दिन के समय सक्रिय रहने वाला वन्यजीव है। यह समुद्र तल से करीब 1800 से 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित समशीतोष्ण और अल्पाइन वनों में पाया जाता है।

ट्रैप कैमरों से होगी निगरानी, चलेगा सर्वेक्षण
सेक्रेड लंगूरों की बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग पांगी के जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके माध्यम से इनके आवागमन और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही इनकी वास्तविक संख्या का पता लगाने के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। चंबा के मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि पांगी के जंगलों में दुर्लभ सेक्रेड लंगूरों की संख्या बढ़ रही है। इनकी सटीक गणना और निगरानी के लिए विशेष सर्वेक्षण की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए वन विभाग लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed