{"_id":"6aa6ce8f398311fc6d044eef","slug":"spirits-soared-in-the-cross-country-race-keats-house-dominated-chamba-news-c-88-1-ssml1004-196536-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्रॉस कंट्री में दौड़े हौसले, कीट्स सदन का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्रॉस कंट्री में दौड़े हौसले, कीट्स सदन का रहा दबदबा
Sun, 13 Sep 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी हिलटॉप स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाती स्कूल अध्यक्ष। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर-सदन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
नन्हे धावकों से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक ने लगाई रफ्तार, अनुशासन और खेल भावना का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी हिलटॉप स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत द्वितीय वार्षिक अंतर-सदन क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। विद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. पूनम राय धवन ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कनिष्ठ बालक वर्ग में कीट्स सदन के नासिर ने पहला, मनिंदर ने दूसरा और शेक्सपियर सदन के ध्रुव ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ बालिका वर्ग में डिकेन्स सदन की अवनी प्रथम, कीट्स सदन की सानवी द्वितीय और वर्ड्सवर्थ सदन की जपनीत तृतीय रहीं।
वरिष्ठ बालक वर्ग में कीट्स सदन के इरफान ने बाजी मारी। कृष दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कीट्स सदन का दबदबा देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दौड़ के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए मार्ग पर आवश्यक प्रबंध किए गए और प्रशिक्षित स्टाफ और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध रही। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
--