फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sujanpur defeated Pathankot 2-1

Chamba News: सुजानपुर ने पठानकोट को 2-1 से दी शिकस्त

Mon, 27 Jul 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sujanpur defeated Pathankot 2-1
मिंजर मेले में खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता, चंबा ने उत्तर प्रदेश को हराया
विज्ञापन

अलीगढ़ और यमुनानगर की महिला टीमें पहली बार ले रहीं प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में सुजानपुर, चंबा और हॉकी हिमाचल ने अपने-अपने मैच जीत लिए। प्रतियोगिता के मुकाबले चौगान मैदान में खेले जा रहे हैं। पुरुष वर्ग में सुजानपुर की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद पठानकोट को 2-1 से हराया। महिला वर्ग में चंबा की टीम ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से मात दी। पुरुष वर्ग के मुकाबले में हॉकी हिमाचल ने अलीगढ़ को 8-0 के बड़े अंतर से पराजित किया।

प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुकेश बेदी ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें हिमाचल के अलावा विभिन्न राज्यों की पुरुष और महिला वर्ग की टीमें भी शामिल हैं। चंबा चौगान में इस बार अलीगढ़ की पुरुष और महिला टीमों के साथ यमुनानगर की महिला टीम पहली बार मिंजर हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना और हॉकी खेल को प्रोत्साहित करना है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed