फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The audience danced to Dil Mera Vi Karda Chhadda Daan...

Chamba News: दिल मेरा वी करदा छड्ड दां... पर झूमे दर्शक

Fri, 31 Jul 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to Dil Mera Vi Karda Chhadda Daan...
दिल मेरा वी करदा छड्ड दां... पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक निंजा के नाम रही
कुंजड़ी मल्हार ने बांधा समां, युवा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी बटोरीं तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक निंजा के नाम रही। जैसे ही उन्होंने दिल मेरा वी करदा छड्ड दां, पर तेरी आदत पै गई आं गीत गाया, पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। युवाओं ने उनके गीतों पर जमकर नृत्य किया और देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय लोक कलाकारों और युवा प्रतिभाओं की रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद संदीप कुमार एंड पार्टी ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडी से आईं लोक गायिका ममता भारद्वाज ने पहाड़ी और हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने दिल पे जख्म खाते हैं, माही वे, मोहब्बत बरसा देना तू, सावन आया है, चंबे दिए बांकी छोरिए और बिल्लो राणिए जैसे गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद मुगला के अरुण कुमार, निधि रस्तोगी, राखी गौतम, रमेश कटोच और चंबा के करण ने अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

प्राइम टाइम में मंच पर पहुंचे स्टार कलाकार निंजा ने ओ क्यों न जान सके, रोई ना, कल्ला चंगा और दो घोड़े जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर युवा देर रात तक झूमते रहे और पूरे पंडाल में उत्साह का माहौल बना रहा। गायक नीरज, मुकेश कुमार, कंजेल, शिवांगी, प्रकाश चंद, मेहराब सिंह, मानविक पंकड़त, चांदनी, रिया, मोहित, मिनाक्षी ने एक के बाद एक हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी मधुर गीतों की झड़ी लगा दर्शकों को थिरकने पर विवश किया। हिमाचली रिद्धमसन्नी, मिनाक्षी, प्रियांजल, अंजना, नेहा, काश्वी कपूर, पायल ठाकुर, भगवन दास, अधविका अहीर, पल्लवी एंड पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबको दंग कर दिया। छठी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मिंजर मेला कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed