{"_id":"69d68d8b2c75baf2f802489b","slug":"the-operation-was-postponed-if-the-doctor-did-not-bring-the-goods-from-the-shop-he-had-suggested-chamba-news-c-88-1-ssml1006-179833-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डॉक्टर की बताई दुकान से न सामान न लाए तो टाल दिया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डॉक्टर की बताई दुकान से न सामान न लाए तो टाल दिया ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीमारदार बोले- मेडिकल कॉलेज में भर्ती रखने के पांच दिन बाद भी नहीं किया ऑपरेशन
आरोप - जहां से सामान लाने को कहा था, उसने बनाया था 23,500 रुपये का बिल
दूसरी दुकान में मिला 17,000 का सामान, अस्पताल पर ताला लगाने की दी चेतावनी
पहले बताया दूसरा नंबर, फिर चौथा, बाद में टाला, अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के कहे अनुसार संबंधित दुकान से सामान नहीं लाने पर 48 वर्षीय महिला की पित्त का पत्थरी का ऑपरेशन टालने का आरोप लगा है।
तीमारदार ने आरोप लगाया कि पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रखने के बाद बदेठी गांव की शाह माली को ऑपरेशन के लिए मंगलवार की तारीख दी गई। सुबह होते ही ओटी स्टाफ ने उन्हें ऑपरेशन से संबंधित कपड़े भी पहना दिए और कहा कि उनका ऑपरेशन के लिए दूसरा नंबर है लेकिन जब पहले मरीज का ऑपरेशन हो गया तो उनके स्थान पर अन्य मरीज को ओटी में ले जाया गया। उन्हें कहा गया कि उनका नंबर चौथा रखा गया है। बाद में यह कहकर ऑपरेशन टाल दिया गया कि उन्होंने जो सामान मंगवाया था, वह किसी दूसरी दुकान से लाया है।
महिला के बेटे इकबाल मोहम्मद ने इस मामले की शिकायत बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक से की। चेतावनी दी है कि मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह अस्पताल में ताला लगा देंगे और खुद धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस दुकान से डॉक्टर ने सामान लाने का कहा था, वहां उनका बिल 23,500 रुपये का बनाया गया। जिस दुकान से वह सामान लेकर आए, वहां उनका बिल 17,000 रुपये बना। ऐसे में सामान को लेकर ऑपरेशन टालना तर्क संगत नहीं था। तीसा से चंबा तक पहुंचने में उनका पहले ही काफी खर्च हो चुका है। पिछले पांच दिनों से उनकी माता अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में दवाई से लेकर अन्य खान पान पर भी काफी खर्चा हो चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके पास यह शिकायत पहुंची है। इस मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। आखिरकार उनका ऑपरेशन क्यों टाला गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
Trending Videos