{"_id":"6a664289f19f1ed4f701cd4a","slug":"visitors-to-the-minjar-fair-will-undergo-tb-screening-for-the-first-time-chamba-news-c-88-1-ssml1006-191204-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिंजर में आने वाले लोगों की पहली बार होगी टीबी स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिंजर में आने वाले लोगों की पहली बार होगी टीबी स्क्रीनिंग
Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्टेबल मशीन के जरिये एक्सरे कर तलाशे जाएंगे टीबी के मरीज
टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए विभाग ने शुरू की यह पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में आने वाले लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने चौगान में लोगों की जांच करने के लिए स्टॉल लगाया है। यहां टीबी स्क्रीनिंग के अलावा लोग विभिन्न बीमारियों की जांच करवा पाएंगे।
पोर्टेबल एक्सरे मशीन के जरिये टीबी के संभावित लक्षणों वाले मरीजों की पहचान की जाएगी। मेले के दौरान पहले भी लोगों की जांच की जाती थी लेकिन टीबी की स्क्रीनिंग पहली बार की जा रही है। ऐसे में दूरदराज के लोगों को चौगान में यह सुविधा प्राप्त होगी।
जिले का ऐसा कोई ईलाका नहीं होगा जहां से लोग मिंजर मेला देखने के लिए चौगान नहीं आते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों की टीबी स्क्रीनिंग करने की योजना पर काम कर रहा है ताकि ऐसे सभी लोगों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि मिंजर मेले के दौरान आठ दिन चौगान में लोगों की टीबी स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जिन लोगों में लक्षण पाए जाएंगे, उनके बलगम सैंपल लेकर टीबी जांच की जाएगी। जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
--