फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Work on installing a 3.15 MVA transformer at the Bhuri Singh switchyard has commenced.

Chamba News: भूरि सिंह स्विचयार्ड में 3.15 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने का काम हुआ शुरू

Mon, 31 Aug 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Work on installing a 3.15 MVA transformer at the Bhuri Singh switchyard has commenced.
भूरि सिंह ​स्विचयार्ड में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए लगाए गएलोहे के पोल। संवाद
निगम वर्कशॉप के समीप 30 केवीए और 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर भी होंगे स्थापित
विज्ञापन

जिला में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए अपने स्तर पर विद्युत बोर्ड ने तेज किया काम

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए जरूरी विद्युत ढांचा तैयार करने का काम शुरू हो गया है। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने अपने स्तर पर भूरि सिंह स्विचयार्ड में 3.15 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है।
इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप के समीप भी 30 और 250 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही बिजली की नई लाइन भी बिछाई जाएगी। इससे इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियों के तहत विद्युत बोर्ड की ओर से स्विचयार्ड और वर्कशॉप परिसर के आसपास विद्युत अधोसंरचना विकसित की जा रही है। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद बसों की चार्जिंग व्यवस्था के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। एचआरटीसी की ओर से विद्युत ढांचा विकसित करने के लिए विद्युत बोर्ड प्रबंधन के पास करीब ढ़ाई करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं। इस राशि के माध्यम से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक विद्युत व्यवस्था को तैयार किया जा रहा है। बोर्ड ने कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की राह आसान होगी
जिला में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करना सबसे अहम कड़ी है। ट्रांसफार्मर स्थापित होने और विद्युत ढांचा तैयार होने के बाद एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की राह आसान होगी। इससे आने वाले समय में यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।


--विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजीव ठाकुर ने बताया कि भूरि सिंह स्विचयार्ड में 3.15 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही निगम वर्कशॉप के समीप 30 केवीए और 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर भी स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed