फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu announces a 78 percent hike in the salary of trainee medical officers (specialists).

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर के वेतन में 78 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Wed, 05 Aug 2026 03:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 03:54 PM IST
सार

जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर का मासिक वेतन 33,660 रुपये से बढ़ाकर सीधे 60,000 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले वर्ष 2022 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (विशेषज्ञ) का वेतन लगभग 27,000 रुपये से बढ़ाकर 33,660 रुपये किया गया था, जो लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि थी।

विज्ञापन
CM Sukhu announces a 78 percent hike in the salary of trainee medical officers (specialists).
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अनुबंध और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (विशेषज्ञ) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत ऐतिहासिक बढ़ोतरी की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय के तहत जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर का मासिक वेतन 33,660 रुपये से बढ़ाकर सीधे 60,000 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले वर्ष 2022 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (विशेषज्ञ) का वेतन लगभग 27,000 रुपये से बढ़ाकर 33,660 रुपये किया गया था, जो लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि थी।

विज्ञापन

वर्तमान प्रदेश सरकार ने उनके वेतन में सीधे 78 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तथा प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है, ताकि लोगों को अपने घर-द्वार के पास ही बेहतर उपचार और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा इलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 सरकार ने इससे पूर्व मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का मासिक स्टाइपेंड भी बढ़ाया था। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्टाइपेंड 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का 45 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार रुपये किया गया था। मेडिकल कॉलेजों में पीजी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ मरीजों के उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए राज्य सरकार ने उनके स्टाइपेंड में यह बढ़ोतरी की, ताकि वह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। 

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने उनके मासिक स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत से 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट का मासिक स्टाइपेंड 60,000-65,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया था तथा सुपर स्पेशलिस्ट तथा सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) का मासिक स्टाइपेंड 60,000-65,000 रुपये से बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये किया गया था।   सुक्खू ने कहा है कि स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान सरकार ने दोनों क्षेत्रों में व्यापक सुधारों की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि अनुबंध और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर के वेतन में की गई यह बढ़ोतरी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा प्रदेश के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक ओर स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रही है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed