फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Couple swindled out of gold jewelry under the pretext of curing kidney disease; police are scanning CCTV foot

ऊना: किडनी की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर दंपती से सोने के आभूषण ठगे, आरोपी फरार

Thu, 08 Oct 2026 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 06:03 PM IST
सार

ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत दिलवां पंचायत में चार लोगों ने किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उसकी पत्नी से सोने के आभूषण ठग लिए। 

विज्ञापन
Couple swindled out of gold jewelry under the pretext of curing kidney disease; police are scanning CCTV foot
दंपती से ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत दिलवां पंचायत में चार लोगों ने किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उसकी पत्नी से सोने के आभूषण ठग लिए। आरोपियों ने महिला को विश्वास में लेने के लिए फूंक मारने और रूमाल में कुछ बांधने का नाटक किया। जानकारी के अनुसार दिलवां निवासी बलवीर चौधरी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। इसी का फायदा उठाकर चार लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी को बताया कि वे उसके पति की बीमारी ठीक कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने महिला से कुछ धार्मिक क्रियाएं करने का नाटक किया।

विज्ञापन

Trending Videos

आरोपियों ने महिला से कहा कि शरीर पर पहने सोने के आभूषण उपचार में बाधा बन रहे हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने सोने की बालियां और अन्य गहने उतारकर उन्हें दे दिए। आरोपियों ने आभूषण लेने के बाद एक रूमाल में कुछ बांधकर महिला को दिया और उसे शाम छह बजे खोलने को कहा। इसके बाद चारों वहां से फरार हो गए। कुछ समय बाद महिला ने रूमाल खोला तो उसमें कुछ नहीं था। इसके बाद परिवार को ठगी का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों के आने-जाने और वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस को ठगी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed