फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber fraud: Bank account details in emails altered; salaries of six employees deposited into other accounts

साइबर धोखाधड़ी: ईमेल में बदल दिए बैंक खाते, वन विकास निगम के छह कर्मियों का वेतन दूसरे खातों में जमा

Fri, 16 Oct 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 05:45 AM IST
सार

 वन विकास निगम के छह कर्मचारियों के सितंबर के वेतन के साढ़े तीन लाख रुपये दूसरों के बैंक खातों में जमा हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में ई-मेल से भेजी गई वेतन सूची में छह कर्मचारियों के बैंक खाते और आईएफएससी कोड बदले पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Cyber fraud: Bank account details in emails altered; salaries of six employees deposited into other accounts
साइबर अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राज्य वन विकास निगम के धर्मशाला वन कार्य मंडल में साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। निगम के छह कर्मचारियों के सितंबर के वेतन के साढ़े तीन लाख रुपये दूसरों के बैंक खातों में जमा हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में ई-मेल से भेजी गई वेतन सूची में छह कर्मचारियों के बैंक खाते और आईएफएससी कोड बदले पाए गए हैं। आशंका है कि साइबर ठगों ने निगम की आधिकारिक ई-मेल हैक कर वारदात को अंजाम दिया। मंडलीय प्रबंधक की शिकायत पर धर्मशाला पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

वन निगम के मंडलीय प्रबंधक अजय सिंह मीणा ने पुलिस को बताया कि 53 कर्मचारियों के सितंबर के वेतन भुगतान के लिए 19,87,958 रुपये का चेक जारी किया गया था। 30 सितंबर को चेक तैयार करने के बाद एक अक्तूबर की सुबह कर्मचारियों के बैंक खातों का विवरण आधिकारिक हस्ताक्षर और मुहर के साथ बैंक को भेजा गया। इसी दिन सुबह 11:20 बजे ई-मेल के माध्यम से भी खातों की सूची भेजी गई थी। शिकायत के अनुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे बैंक ने ई-मेल प्राप्त न होने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लेखा शाखा के कंप्यूटर से दोबारा ई-मेल भेजी गई। बैंक को शाम चार बजे के बाद तीन ई-मेल प्राप्त हुईं। निगम की मूल सूची में सभी कर्मचारियों के बैंक खाते सही थे, लेकिन बैंक को मिली ई-मेल में छह कर्मचारियों के खाते और आईएफएससी कोड बदले हुए पाए गए। कार्यालय की ई-मेल में मिले एक संदेश के साथ संलग्न सूची में भी बैंक विवरण बदले हुए थे। इस ई-मेल का तकनीकी पता निगम की ओर से बैंक को भेजी गई मूल ई-मेल से अलग पाया गया।

विज्ञापन

12 अक्तूबर को वन निगम की शिकायत मिली थी। पुलिस जांच कर रही है कि ई-मेल में बैंक खातों का विवरण किसने बदला और वेतन किन खातों में जमा हुआ। - कुलभूषण वर्मा, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed