{"_id":"6aa8ea0ea8cb8fb9870f5ecd","slug":"himachal-cricketers-harleen-deol-sushma-verma-to-play-wcpl-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल: वेस्टइंडीज के मैदानों में उतरेंगी हिमाचल की बेटियां, डब्ल्यूसीपीएल में खेलेंगी हरलीन देओल और सुषमा वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: वेस्टइंडीज के मैदानों में उतरेंगी हिमाचल की बेटियां, डब्ल्यूसीपीएल में खेलेंगी हरलीन देओल और सुषमा वर्मा
Tue, 15 Sep 2026 12:17 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:17 PM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हिमाचल की हरलीन देओल और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा अब कैरेबियन मैदानों में अपना दमखम दिखाएंगी। दोनों खिलाड़ियों को वुमन कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का अवसर मिला है। हरलीन देओल को मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने टीम में शामिल किया है, जबकि सुषमा वर्मा ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलेंगी।
विज्ञापन
हरलीन देओल/सुषमा वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की दो महिला क्रिकेटर अब वेस्टइंडीज के मैदानों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हरलीन देओल और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा को वुमन कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूसीपीएल में खेलने का मौका मिला है।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों के चयन से हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है। खास बात यह है कि पहली बार इस विदेशी लीग में खेलते हुए हरलीन और सुषमा टूर्नामेंट के दौरान एक-दूसरे के आमने-सामने भी नजर आ सकती हैं। इससे डब्ल्यूसीपीएल में हिमाचल की मौजूदगी और भी खास हो जाएगी।
विज्ञापन
बारबाडोस ट्राइडेंट्स से खेलेंगी हरलीन
मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने हिमाचल की 28 वर्षीय ऑलराउंडर हरलीन देओल को अपनी टीम में शामिल किया है। हरलीन बल्लेबाजी के साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। वह भारतीय टीम के लिए वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
हरलीन ने दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 115 रन की पारी खेली थी। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक था। इसके अलावा वह वर्ष 2025 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रही हैं।
टूर्नामेंट के बीच में टीम से जुड़ने के बाद हरलीन के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। कैरेबियन परिस्थितियों में खुद को ढालना उनके लिए चुनौती हो सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम में सुषमा
हिमाचल की अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। सुषमा लंबे समय से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुकी हैं। विकेट के पीछे उनकी सजगता और बल्लेबाजी का अनुभव टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
सुषमा के डब्ल्यूसीपीएल में शामिल होने से प्रदेश की युवा महिला क्रिकेटरों को भी बड़े मंच पर खेलने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, हरलीन और सुषमा का एक ही विदेशी लीग में खेलना हिमाचल के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।
एचपीसीए ने बताया गर्व का पल
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों के डब्ल्यूसीपीएल में चयन को प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की महिला क्रिकेटर लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
हरलीन देओल और सुषमा वर्मा के चयन से प्रदेश की अन्य युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। अब क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है कि कैरेबियन मैदानों पर दोनों खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करती हैं और टूर्नामेंट में कब एक-दूसरे के खिलाफ उतरती हैं।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों के डब्ल्यूसीपीएल में चयन को प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की महिला क्रिकेटर लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
हरलीन देओल और सुषमा वर्मा के चयन से प्रदेश की अन्य युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। अब क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है कि कैरेबियन मैदानों पर दोनों खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करती हैं और टूर्नामेंट में कब एक-दूसरे के खिलाफ उतरती हैं।