सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Decision to Grade the State's Polytechnic Institutes Stalled in Files

हिमाचल: फाइलों में अटका प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों की ग्रेडिंग करवाने का फैसला

विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Mar 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में पॉलिटेक्निक संस्थानों में गुणवत्ता सुधार से जुड़ी यह महत्वपूर्ण व्यवस्था फिलहाल अधर में लटकी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Decision to Grade the State's Polytechnic Institutes Stalled in Files
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों की ग्रेडिंग का मामला सरकार के स्तर पर अटक गया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों का आकलन करने के लिए ग्रेडिंग का पूरा प्लान तैयार कर प्रदेश सरकार को वर्ष 2025 में भेजा जा चुका है, लेकिन लंबे समय से इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। इससे पॉलिटेक्निक संस्थानों में गुणवत्ता सुधार से जुड़ी यह महत्वपूर्ण व्यवस्था फिलहाल अधर में लटकी हुई है। जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता को परखने के लिए ग्रेडिंग प्रणाली का विस्तृत प्रारूप तैयार किया है। 

Trending Videos

तकनीकी शिक्षण संस्थानों को ग्रेडिंग के लिए संस्थान के रिजल्ट, ओवरऑल प्रदर्शन, छात्रों की गतिविधियां और अन्य कारकों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा पिछले वर्षों में संस्थान की प्लेसमेंट के आंकड़ों, हॉस्टल, लैब, क्लास रूम सहित संस्थान में अध्ययनरत बच्चों को मुहैया करवाई जाने वाली अन्य सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। इन मानकों के आधार पर संस्थानों को अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बोर्ड की ओर से यह प्रस्ताव काफी समय पहले सरकार को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में ग्रेडिंग व्यवस्था लागू होने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।

ग्रेडिंग व्यवस्था से बेहतर संस्थान चयन में मिलेगी मदद 
ग्रेडिंग व्यवस्था लागू होने से छात्रों और अभिभावकों को किसी भी पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रवेश लेने से पहले वहां की पढ़ाई के स्तर और उपलब्ध सुविधाओं का स्पष्ट आकलन मिल सकेगा। इससे उन्हें बेहतर संस्थान का चयन करने में मदद मिलेगी। साथ ही जिन संस्थानों में सुविधाओं की कमी या पढ़ाई का स्तर कमजोर है, वह भी सामने आ जाएगा।

तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता में आएगा काफी सुधार 
तकनीकी शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रेडिंग प्रणाली लागू होने से संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। बेहतर ग्रेड प्राप्त करने के लिए संस्थान अपने ढांचे, प्रयोगशालाओं और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे, जिससे तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। 

पॉलिटेक्निक संस्थानों में ग्रेडिंग व्यवस्था शुरू करने को लेकर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद ही जल्द ही इस प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगेगी और पॉलिटेक्निक संस्थानों में ग्रेडिंग व्यवस्था शुरू होगी। - अशोक पाठक, सचिव तकनीकी शिक्षा बोर्ड 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed