{"_id":"6a8ab7490209fff8540f05b5","slug":"himachal-sos-exam-date-sheet-2026-hpbose-8th-10th-12th-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसओएस एग्जाम 2026 : 17 सितंबर से शुरू होंगी 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें हर पेपर की डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओएस एग्जाम 2026 : 17 सितंबर से शुरू होंगी 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें हर पेपर की डेट
Sun, 23 Aug 2026 02:33 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:33 PM IST
सार
Himachal SOS Exam Date Sheet 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2026 सत्र की SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू होंगी और सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक होंगी। 8वीं की परीक्षा 24 सितंबर, 10वीं की 28 सितंबर और 12वीं की 6 अक्तूबर तक चलेगी। 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक होंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2026 सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से सितंबर 2026 सत्र के लिए परीक्षा प्रक्रिया पहले ही अधिसूचित की जा चुकी है। इन परीक्षाओं में पूर्ण विषय, री-अपीयर, श्रेणी सुधार, विशेष अंक सुधार और अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
8वीं की परीक्षाएं 17 से 24 सितंबर तक
8वीं कक्षा की एसओएस परीक्षाएं 17 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
10वीं की परीक्षाएं 17 से 28 सितंबर तक
10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेंगी।
17 सितंबर: साइंस एंड टेक्नोलॉजी
18 सितंबर: फाइनेंशियल लिटरेसी
19 सितंबर: अंग्रेजी
21 सितंबर: गणित
22 सितंबर: होम साइंस
23 सितंबर: हिंदी
24 सितंबर: आर्ट, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, अपैरल्स और फूड प्रोडक्शन
25 सितंबर: उर्दू, संस्कृत और पंजाबी
26 सितंबर: कंप्यूटर साइंस
28 सितंबर: सोशल साइंस

12वीं की परीक्षाएं 17 सितंबर से 6 अक्तूबर तक
12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 सितंबर से 6 अक्तूबर तक होंगी।
17 सितंबर: इकोनॉमिक्स
18 सितंबर: होम साइंस
19 सितंबर: केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडी
21 सितंबर: सोशियोलॉजी
22 सितंबर: पॉलिटिकल साइंस
23 सितंबर: संस्कृत
24 सितंबर: अकाउंटेंसी और फिजिक्स
25 सितंबर: इतिहास
26 सितंबर: फाइनेंशियल लिटरेसी
28 सितंबर: बायोलॉजी
29 सितंबर: ज्योग्राफी
30 सितंबर: फिजिकल एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपैरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लंबर और फूड प्रोडक्शन
1 अक्तूबर: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
3 अक्तूबर: अंग्रेजी
5 अक्तूबर: हिंदी और उर्दू
6 अक्तूबर: गणित
10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं अक्तूबर में
10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर के बीच संबंधित राजकीय और संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में बनाए गए अध्ययन केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित विषय के अध्यापक की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करवाई जाएगी।

कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों को भी मिलेगा मौका
मार्च 2026 में आयोजित 10वीं और 12वीं की नियमित परीक्षाओं के ऐसे परीक्षार्थी, जिनका पुनर्मूल्यांकन या पुनर्निरीक्षण के बाद परिणाम कंपार्टमेंट घोषित हुआ है, उनकी परीक्षाएं भी इसी परीक्षा अवधि में आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा 10 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश के कारण संबंधित जिलाधीशों की ओर से घोषित अवकाश के चलते 8वीं कक्षा की परीक्षा नहीं दे पाने वाले अतिरिक्त नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षा भी इसी दौरान करवाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना पहले ही जारी की थी। बोर्ड की वेबसाइट पर एसओएस परीक्षा से संबंधित डेटशीट और अन्य जानकारी के लिए अलग सेक्शन भी उपलब्ध है।