Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   himachal-vidhan-sabha-winter-session-condolence-motion-vinay-kumar-hansraj

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: शोक प्रस्ताव के बीच विनय कुमार को अध्यक्ष ने रोका, हंसराज ने जताई आपत्ति

Mon, 16 Nov 2026 03:26 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Nov 2026 03:26 PM IST
सार

तपोवन में हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक नंद लाल को श्रद्धांजलि दी गई। शोक प्रस्ताव के दौरान विनय कुमार को सीट पर बैठने के लिए कहने पर हंसराज ने आपत्ति जताई। शोक संवेदनाओं के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
himachal-vidhan-sabha-winter-session-condolence-motion-vinay-kumar-hansraj
सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार, 16 नवंबर को कांगड़ा जिले के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू हुआ। यह 14वीं विधानसभा का 13वां सत्र है, जो 21 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई। सदन की शुरुआत दिवंगत जनप्रतिनिधियों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ हुई। 

विज्ञापन


शोक प्रस्ताव के दौरान उस समय सदन में अलग तरह की स्थिति बन गई, जब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। इससे पहले चुराह के भाजपा विधायक हंसराज ने भी इशारे से इस पर आपत्ति जताई थी। बाद में शोक प्रस्ताव पर अपने विचार रखते हुए हंसराज ने इस घटनाक्रम पर आपत्ति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि जब सदन में शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हों तो सभी सदस्यों को सदन की गरिमा और परंपराओं का ध्यान रखना चाहिए। उनके अनुसार, विनय कुमार को उस समय अपनी सीट पर बैठना चाहिए था।
विज्ञापन


दिवंगत विधायक नंद लाल को दी गई श्रद्धांजलि
सदन में विधायक नंद लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों ने उनके राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पहले दिन पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का कार्यक्रम था। शोक प्रस्ताव और शोक संवेदनाओं का सिलसिला करीब सवा घंटे तक चला। इस दौरान सदन का माहौल गंभीर और भावुक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
शोक संवेदनाएं पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने दिवंगत विधायक नंद लाल के निधन के चलते सदन की कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित करने की घोषणा की। अब विधानसभा की अगली बैठक मंगलवार को होगी।

मुख्यमंत्री ने भी सदन को किया संबोधित
शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी विधानसभा सदन में मौजूद रहे और उन्होंने सदन को संबोधित किया। तपोवन में शुरू हुआ यह सत्र 21 नवंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल छह बैठकें निर्धारित हैं। 19 नवंबर को गैर-सरकारी सदस्य दिवस रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed