सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   HP Board 12th Result Declared Girls Vs Boys Percentage Saila Kashyap Tops Check Marksheet

HPBOSE 12th Result 2026: 12वीं कक्षा में छात्राएं फिर अव्वल, 99 प्रतिशत अंक हासिल कर साइला बनीं टॉपर

अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 04 May 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

HP Board 12th Result Declared: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल भी लड़कियों का दबदबा रहा है। 12वीं की परीक्षा में कुल 40,828 लड़कों में से 36,888 पास हुए। वहीं, लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 40,281 में से 37,749 सफलता हासिल की।

HP Board 12th Result Declared Girls Vs Boys Percentage Saila Kashyap Tops Check Marksheet
साइल कश्यप ने विज्ञान संकाय में हासिल किया पहला स्थान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष साइला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।
Trending Videos


लड़कियों का रहा दबदबा
इस वर्ष 12वीं के एग्जाम में कुल 40,828 लड़कों में से 36,888 पास हुए। वहीं, लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 40,281 में से 37,749 सफलता हासिल की।

अनुपस्थित व असफल विद्यार्थियों की संख्या?
इस वर्ष कुल 81,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 308 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं 3,352 छात्र फेल हुए और 3,071 को कंपार्टमेंट मिला है।

सभी वर्गों का शानदार रहा प्रदर्शन
जनरल, SC, ST और OBC सभी वर्गों में इस साल बेहतर परिणाम देखने को मिला, इनमें जनरल में 40,462 में से 37,576, SC में 22,186 में से 20,095, ST में 5,023 में से 4,520 और OBC में 13,438 में से 12,446 छात्र पास हुए, जिससे कुल परिणाम मजबूत और संतोषजनक रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस स्ट्रीम के टॉपर
साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान कांगड़ा की रहने वाली साइला कश्यप ने हासिल किया है। ये द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरा स्थान ऊना की रहने वाली संचिता धीमान ने प्राप्त किया है। ये गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब स्कूल की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा रहीं हैं। हमीरपुर की कांशी शर्मा ने भी संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है। तीसरे स्थान के लिए संयुक्त रूप से तीन टॉपर मिले हैं। तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर समान अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed