सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Palam Fire Tragedy nine Family Members Dead actual cause of Palam fire has not yet been revealed

पालम अग्निकांड: अब तक असल वजह का खुलासा नहीं, गई थी नौ की जान, न आई ये रिपोर्ट; तो दिल्ली पर विषम संख्या भारी

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 04 May 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के पालम अग्निकांड की असल वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। एसडीएम की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। पालम की तरह विवेक विहार में लगी आग में नौ लोगों की जान चली गई।

Delhi Palam Fire Tragedy nine Family Members Dead actual cause of Palam fire has not yet been revealed
Delhi Palam Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के लगी भीषण आग ने पालम गांव के भीषण अग्निकांड के जख्म हरे कर दिए। पालम अग्निकांड की तरह विवेक विहार में भी 9 लोगों की अकाल मौत हो गई। पालम अग्निकांड की जांच रिपोर्ट अब तक समाने नहीं आ सकी है। 
Trending Videos


दिल्ली फायर विभाग और बिजली कंपनी बीएसईएस ने कहा है कि आग के कारणों का पता नहीं लगा है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि फायर विभाग, बिजली कंपनी बीएसईएस समेत सभी विभागों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है, मगर किसी ने कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पत्र लिखकर दूसरी रिपोर्ट मांगी है, ताकि आग के कारणों का खुलासा हो सके। हालांकि बताया जा रहा है कि पालम अग्निकांड की इमारत में 14 किलोवाट का कनेक्शन ले रखा था। हालांकि ये बीएसईएस से मंजूर करवाया हुआ था। 
 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में दिल्ली सरकार ने एसडीएम जांच के आदेश दे रखे है। अभी एसडीएम रिपोर्ट नहीं आई है। अग्निकांड के वक्त नीचे की मंजिल में रखे ज्वलनशील पदार्थ को अग्निकांड की वजह माना गया था। इसके अलावा सोलर पैनल में स्पार्क को भी कुछ लोगों ने आग की वजह बताया था।  

हर बार शॉर्ट सर्किट बताई जाती है वजह 
राजधानी में जहां भी आग लगती है तो दिल्ली पुलिस एक ही बात कहती है शुरुआती जांच में शॉट सर्किट से आग लगी। हर बार यही बयान देने वाली दिल्ली पुलिस भी आग की असल वजह पता नहीं कर पाई है। 

तो दिल्ली पर विषम संख्या भारी  
लोगों के मन में संशय बढ़ता जा रहा है  कि वर्ष 2026 में कहीं विषम संख्या तो दिल्ली वालों पर भारी तो नहीं है। पालम अग्निकांड की तरह विवेक विहार में भी 9 लोगों की जान चली गई। पालम अग्निकांड 18 मार्च को हुआ था जिसका जोड़ नौ है और विवेक विहार में भी 3 मई को आग लगी। 

 

ये भी विषम संख्या है। दोनों ही अग्निकांड में लोगों की बहुत ही दर्दनाक तरीके से मौत हुई थी। पालम मे आग लगने की सूचना 6 बजे के बाद मिली थी,जबकि मयूर विहार में आग लगने की सूचना 3 बजे के बाद मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed