सब्सक्राइब करें

दिल्ली अग्निकांड टाइमलाइन: एक साथ जले नौ शव, चीखों और सिसकियों से कांप उठा श्मशान घाट; एक चिता पर जले मां-बेटे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 04 May 2026 06:00 AM IST
सार

निगमबोध घाट पर मौजूद कई ऐसे लोग भी भावुक हो उठे, जो अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने आए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा दर्दनाक मंजर उन्होंने बहुत कम देखा है। मासूम बच्चे और उसकी मां की एक साथ अंतिम विदाई ने सभी को भीतर तक झकझोर दिया।

विज्ञापन
Vivek Vihar Fire Timeline Nine Bodies Consumed by Flames Simultaneously
विवेक विहार में एसी फटने से नौ लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विवेक विहार अग्निकांड में एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत ने राजधानी को गहरे शोक में डूबो दिया। रविवार को जब अरविंद जैन व उनके परिवार के चार सदस्यों और नितिन जैन सहित उनके परिवार के तीन सदस्यों के शव निगमबोध घाट पहुंचे, तो वहां का माहौल मातम से भर गया। यह सिर्फ एक अंतिम संस्कार नहीं था, बल्कि कई जिंदगियों के अचानक बुझ जाने का दर्दनाक दृश्य था, जिसने हर मौजूद व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।

Trending Videos
Vivek Vihar Fire Timeline Nine Bodies Consumed by Flames Simultaneously
मृत मां-बेटा - फोटो : अमर उजाला

डेढ साल के मासूम को मां के साथ चिता पर रखा
दोनों परिवारों के परिजनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों की चीखें और सिसकियों ने घाट के वातावरण को भारी बना दिया, लेकिन सबसे हृदयविदारक क्षण तब आया, जब डेढ़ साल के मासूम बच्चे के शव को उसकी मां के साथ एक ही चिता पर रखा गया। यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोग खुद को संभाल नहीं सके। कई लोग फूट-फूटकर रो पड़े। जिनकी आंखें अब तक नम थीं, वे भी उस क्षण अपने आंसू रोक नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Vihar Fire Timeline Nine Bodies Consumed by Flames Simultaneously
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

ऐसा दर्दनाक मंजर बहुत कम देखा 
निगमबोध घाट पर मौजूद कई ऐसे लोग भी भावुक हो उठे, जो अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने आए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा दर्दनाक मंजर उन्होंने बहुत कम देखा है। मासूम बच्चे और उसकी मां की एक साथ अंतिम विदाई ने सभी को भीतर तक झकझोर दिया। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई नेता भी निगमबोध घाट पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। घाट पर सिर्फ चिताओं की लपटें नहीं थीं, बल्कि उन सपनों की राख भी थी जो दोनों परिवार ने मिलकर देखे थे।

Vivek Vihar Fire Timeline Nine Bodies Consumed by Flames Simultaneously
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना की टाइमलाइन
. 3.35 बजे तड़के: इमारत की दूसरी मंजिल पर एसी ब्लास्ट के बाद आग लगी।
. 3.48 बजे तड़के: पुलिस व दमकल विभाग को पड़ोसियों ने की कॉल
. 3. 55 बजे तड़के: दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।
. 4.00 बजे तड़के: ब्रांटो समेत बाकी गाड़ियों की गई डिमांड।
. 4.25 बजे तड़के: फंसे हुए लोगों को निकालने का काम हुआ शुरू।
. 4.45 बजे सुबह: कुछ घायलों को निकाला गया।
. 5.00 बजे सुबह: झुलसे हुए लोगों को जीटीबी अस्पताल लाया गया।
. 6.25 बजे सुबह: आग को काबू कर लिया गया।
. 8.00 बजे सुबह: आग को पूरी तरह बुझाकर सर्च ऑपरेशन किया गया शुरू।
. 8.05 बजे सुबह: पहला शव महिला का दूसरी मंजिल से निकाला गया।
. 8.15 बजे सुबह: तीसरी मंजिल से एक ही परिवार के पांच शव निकाले गए।
. 8.20 बजे सुबह: तीसरी चौथी मंजिल की सीढि़यों से बाकी शव निकाले गए।
. 10.15 बजे सुबह: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा घटना स्थल पर पहुंचे।
. 10. 45 बजे सुबह: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौके पर पहुंचे।
. 12.12 बजे दोपहर: शव इमरजेंसी से मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए लाए गए।
. 4.30 बजे शाम: पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किए गए।
. 5.30 बजे शाम: शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
 
विज्ञापन
Vivek Vihar Fire Timeline Nine Bodies Consumed by Flames Simultaneously
दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
मृतकों व घायल का विवरण
1. शिखा जैन: 45 साल
तीसरी मंजिल..... एक ही फ्लैट में रहने वाले माता-पिता, बेटा-बहू और पोता
2. अरविंद जैन: 62 साल
3. अनीता जैन: 60 साल
4. निशांक जैन: 35 साल
5. आंचल जैन: 33 साल
6. आकाश उर्फ आनू: 1.5 साल
चौथी मंजिल..... माता-पिता और बेटा
7. नितिन जैन: 50 साल
8. शैली जैन: 48 साल
9. समायकन जैन: 25 साल

घायलों के नाम
1.नवीन जैन: 48 साल, हालत नाजुक, सफदरजंग में भर्ती
2. रक्षिता उर्फ परी: 22 साल, दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई
3.प्रियल: 15 साल, दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई
4. अर्चित जैन: 30 साल, तीसरी मंजिल से दमकल कर्मियों ने बचाया
5. दो अन्य भी घायल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed