सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Arrest Six Criminals in Encounter

Delhi Encounter: पारदी गैंग के छह बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन को लगी गोली; व्यापारी के घर की थी बड़ी चोरी

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 04 May 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने मध्य प्रदेश के पारदी गैंग के 6 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है। तीनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Delhi Police Arrest Six Criminals in Encounter
मालवीय नगर मे चोरी की वारदात के समय सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण दिल्ली पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने मध्य प्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग के छह सदस्यों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चिराग दिल्ली के पास जहांपनाह फॉरेस्ट में हुई इस गोलीबारी में गिरोह के तीन बदमाश घायल हो गए, जिन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह गैंग हाल ही में मालवीय नगर में एक व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी और जेवर लूट की वारदात में शामिल था।

Trending Videos


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पारदी गैंग के सदस्य जहांपनाह फॉरेस्ट इलाके में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया। जब पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें गिरोह के तीन सदस्य घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पारदी गैंग कुछ दिन पहले मालवीय नगर में एक व्यापारी के घर में घुसकर लाखों रुपये नकद और कीमती जेवर लूटने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस घटना से व्यापारियों में खासा रोष था और पुलिस पर जल्द से जल्द गिरोह को पकड़ने का दबाव था। दक्षिण जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने अपनी सक्रियता और सटीक मुखबिरी के बल पर इस गैंग का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed