सब्सक्राइब करें

दिल्ली अग्निकांड में बड़ा खुलासा: सेंट्रल लॉकिंग, एक सीढ़ी, बिजली कटने से जाम हुए लॉक; बचने के रास्ते हुए बंद

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 04 May 2026 09:56 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में चार मंजिला इमारत में भीषण आग से नौ लोगों की मौत हो गई। पूरी इमारत में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, इमारत के पिछले हिस्से में लगी लोहे की ग्रिल और एक ही सीढ़ी का होना घातक साबित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने बताया, आग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से सेंट्रल लॉक वाले दरवाजे खोलना मुश्किल हो गया, जबकि लिफ्ट अनुपयोगी हो गई।

विज्ञापन
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रीय राजधानी के बेहद पॉश विवेक विहार इलाके में चार मंजिला इमारत में भीषण आग से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के थे। आग का कारण एसी में विस्फोट को बताया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा रविवार तड़के 3:48 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीमों और दमकल की 14 गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


बचावकर्मियों ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि छह लोग झुलस गए, जिनमें एक की हालत नाजुक है। दो बेटियों ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई। मृतकों में चार महिलाएं और डेढ़ साल का एक मासूम भी है। 
 
Trending Videos
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi
विलाप करते हुए दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजन - फोटो : पीटीआई
शाहदरा पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया, विवेक विहार फेस-1 के बी-13 नंबर स्थित चार मंजिला इमारत में आठ फ्लैट हैं। इनमें अलग-अलग परिवार रहते हैं। प्रथम दृष्ट्या आग की शुरुआत पीछे बने दूसरी मंजिल के एक फ्लैट से हुई। इस फ्लैट में नवीन जैन, पत्नी शिखा, दो बेटियों रक्षिता उर्फ परी और प्रियल के साथ रहते थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi
इसी इमारत में लगी थी आग - फोटो : पीटीआई
कुछ दिनों से शिखा की बुजुर्ग मां दर्शना व पिता अरुण जैन भी इलाज के लिए आए हुए हैं। आशंका है कि आग इनके फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद लगी। इमारत में धुआं फैला, तो अफरातफरी मच गई। आग ने तेजी से ऊपर के फ्लैटों को भी चपेट में ले लिया। 
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi
इसी इमारत में एसी फटने से लगी थी आग - फोटो : पीटीआई
दमकलकर्मियों ने बताया, इमारत में पीछे के चार फ्लैटों में आग की तीव्रता अधिक थी। नौ शव बरामद कर पुलिस को सौंपे गए हैं। विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

 
विज्ञापन
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi
इसी इमारत में एसी फटने से लगी थी आग - फोटो : पीटीआई
मां को बचाने में गई शिखा की जान
आग लगते ही शिखा और नवीन ने परिवार के सदस्यों को निकालना शुरू किया। पहले पिता को निकाला। दोनों बेटियां व शिखा की मां दर्शना फंस गईं। नवीन ने दोनों बेटियों को दूसरी मंजिल से कूदने के लिए कहा। नीचे पहले ही गद्दे डाल दिए थे। दोनों बेटियां गद्दों पर कूद गईं, जिससे उनकी जान बच गई। इस बीच, शिखा मां को बचाने लगीं। मां को निकालने में वह कामयाब हो गईं, पर खुद फंस गई और उनकी मौत हो गई। नवीन भी झुलस गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed