{"_id":"6aa8c44fb23fc50004098702","slug":"mcleodganj-rave-party-police-raid-chitta-opium-charas-seized-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मैक्लोडगंज में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, चिट्टा-अफीम और चरस बरामद; दो होटल संचालकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मैक्लोडगंज में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, चिट्टा-अफीम और चरस बरामद; दो होटल संचालकों पर केस
Tue, 15 Sep 2026 09:36 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:36 AM IST
सार
धर्मशाला के मैक्लोडगंज क्षेत्र के अपर धर्मकोट स्थित एक होटल में सोमवार तड़के पुलिस ने रेव पार्टी पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो होटल संचालकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पार्टी में मौजूद 15 लोगों का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
अपर धर्मकोट में रेव पार्टी में दबिश के बाद जांच करती डीआईजी सौम्या।
- फोटो : स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के अपर धर्मकोट स्थित एक होटल में सोमवार तड़के पुलिस ने रेव पार्टी पर छापा मारकर चिट्टा (हेरोइन), अफीम, चरस और गांजा बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर कांगड़ा पुलिस की टीम ने डीआईजी उत्तरी क्षेत्र सौम्या सांबशिवन के नेतृत्व में करीब तीन बजे कार्रवाई की। पुलिस ने दो होटल संचालकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
कूड़ेदान से बरामद हुआ नशीले पदार्थों से भरा पर्स
एएसपी कांगड़ा संजीव चौहान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को अपर धर्मकोट स्थित ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक डांस) हॉस्टल नामक होटल में रेव पार्टी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल परिसर में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान होटल परिसर के कूड़ेदान से एक काला पर्स बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पर्स में 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम, 1.33 ग्राम चरस और 1.54 ग्राम गांजा व भांग के फूल मिले। बरामद नशीले पदार्थों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो होटल संचालकों पर एनडीपीएस एक्ट में केस
पुलिस ने जिन दो होटल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, उनकी पहचान आमीर खान निवासी न्यू कच्ची मस्जिद, रायसेन (भोपाल) और राधेश रंजन पजोरिया निवासी विक्रम नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों पर नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने होटल स्थानीय व्यक्ति से लीज पर लिया था। पुलिस के अनुसार, संगीत और डांस की आड़ में पर्यटकों को नशीले पदार्थ उपलब्ध कराए जाने की आशंका है। पार्टी में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये लिए जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे मामले में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क और मुख्य स्रोत की जांच कर रही है।
पार्टी में मौजूद 15 लोगों का मेडिकल कराया
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पार्टी में मौजूद 15 लोगों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल कराया। पुलिस जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पार्टी में कौन-कौन लोग शामिल थे और नशीले पदार्थों की आपूर्ति किस माध्यम से की जा रही थी।
दोनों होटल संचालकों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
23 दिन में रेव पार्टी पर दूसरी बड़ी कार्रवाई
मैक्लोडगंज क्षेत्र में 23 दिन के भीतर रेव पार्टी पर यह दूसरी बड़ी पुलिस कार्रवाई है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच पुलिस अब होटल और पार्टी आयोजनों में नशीले पदार्थों की उपलब्धता से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आपूर्ति के मुख्य स्रोत तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से मैक्लोडगंज क्षेत्र में रेव पार्टी के नाम पर नशीले पदार्थों की कथित आपूर्ति का मामला सामने आया है। अब जांच के दौरान यह स्पष्ट होगा कि बरामद पदार्थ कहां से आए और इनके पीछे कौन लोग शामिल हैं।