सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20,000 devotees had the darshan of Balayogi at Diotsiddh.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
20,000 devotees had the darshan of Balayogi at Diotsiddh.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद प्रसाद लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने 41,30,661 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया।
Trending Videos

मंदिर में नकद चढ़ावे के रूप में 28,06,231 रुपये, जबकि 12,23,630 रुपये दानपात्रों से निकले। वहीं, 1,00,800 रुपये बकरों की नीलामी से प्राप्त हुए। मंदिर में चढ़ावे के साथ श्रद्धालुओं ने 21 ग्राम 650 मिलीग्राम सोना और 106 ग्राम 130 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विदेशों से आए भक्तों ने पाउंड, डॉलर, यूरो समेत अन्य विदेशी मुद्राएं भी बाबा के चरणों में समर्पित कीं। मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने कहा मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed